वीबीजी-रामजी कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन


विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-रामजी) कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से लगाई स्थायीकरण की गुहार, जल्द सकारात्मक कार्रवाई का मिला आश्वासन कर्मचारियों मे हर्ष की लहर.

देहरादून। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-रामजी) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से केम्प कार्यालय मे मुलाकात कर स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से संविदा एवं मानदेय के आधार पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका समायोजन और स्थायीकरण नहीं हो सका है। न्यूनतम मानदेय के कारण कर्मचारियों को आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी संगठन ने मांग की कि वीबीजी-रामजी मिशन के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों के पद सृजित कर उनका राजकीय स्थायीकरण किया जाए। इस पर माननीय मुख्य्मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिससे की मनरेगा कर्मचारियों मे अपने उज्वल भविष्य को लेकर हर्ष की लहर है.

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री सुबोध उनियाल प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रसाद लेखवार,श्री सुमन सिंह रोचेला , संजय दत्त सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *