मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह अपने शासकीय आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक मजबूती और जीवन में संतुलन बनाए रखने का भी एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *