उत्तराखंड में 18 और नेताओं को मिला दायित्व, धामी सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश


धामी सरकार ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार तीन नेताओं को सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें दो नेताओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर-सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो वहीं एक वरिष्ठ नेता को चारधाम यात्रा से जुड़े अहम बोर्ड में सलाहकार का महत्वपूर्ण पद दिया गया है।

बीजेपी नेताओं को बड़ा दायित्व मिला है। जहां देहरादून निवासी डीएवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मिश्रा को शासन ने गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है।

तो वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) चारधाम यात्रा के लिए सलाहकार के पद पर सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ निवासी वरिष्ठ नेता माधव सेमवाल को दिया गया है। इसके साथ ही चंपावत के मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *