उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की दो दिवसीय वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता, 2026 का समापन दिनांक 31.05.2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन पुरुष ओपन एकल वर्ग, पुरुष ओपन युगल वर्ग, 45 प्लस एकल वर्ग, 45 प्लस युगल वर्ग, 95 प्लस पुरुष युगल वर्ग, टीम इवेंट में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले खेले गये।
महिलाओं की प्रतियोगिता में एकल वर्ग का फाइनल मुकाबले में काजल सैनी ने पूनम जोशी को 21-15, 21-16 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में अंकित रावत ने राजेन्द्र रतूड़ी को हराया। ओपन युगल वर्ग में सोमपाल सिंह एवं राजेन्द्र रतूड़ी की जोड़ी ने मदन बाफिला एवं दीपक सिंह की जोड़ी को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
45 प्लस के युगल मुकाबले में विक्रम राणा एवं भूपेन्द्र बसेड़ा ने हीरा सिंह बसेड़ा एवं चन्द्रशेखर की जोड़ी को हराया। 45 प्लस एकल वर्ग में राजेन्द्र रतूड़ी ने बहादुर सिंह नेगी को, 95 प्लस के फाइनल मुकाबले में बहादुर सिंह नेगी तथा सोमपाल सिंह की जोड़ी ने रंजीत भिलंगवाल एवं संदीप रावत की जोड़ी को हराया।

सुधा नेगी 45 प्लस महिला एकल वर्ग में, बिमला आर्य एवं काजल सैनी महिला ओपन युगल वर्ग तथा 45 प्लस महिला वर्ग में सुधा नेगी व सोनिया मनराल विजयी रहीं।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह टोलिया, अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन व श्री गजेन्द्र सिंह बुढियाल, एमडी, यूपीसीएल तथा क्लब के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह बसेड़ा द्वारा विजेता/उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये गये।
पुरस्कार वितरण के दौरान श्री पन्ना लाल शुक्ल, श्री नरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, श्री राकेश जोशी, श्री मनीष गोयल, श्री रंजीत भिलंगवाल आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री जे० पी० मैखुरी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन करने में खेल विभाग की सुलेखा तथा उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सचिवालय बैडमिंटन क्लब की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रशंसा की तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना दी।
इस अवसर पर क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव संजय जोशी, पुष्कर नेगी, प्रधान संपादक श्री भूपेन्द्र बसेड़ा, कोषाध्यक्ष श्री चन्दन सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य श्री चन्द्रशेखर, श्री दीपक बिष्ट, श्री दीप काण्डपाल, दीपा बोरा एवं बिमला आर्य उपस्थित रहे।