ऋषिकेश में बेकाबू ट्रक ने तोड़े डिवाइडर, झोपड़ी में घुसा; चालक समेत 2 की मौत


उत्तराखंड के ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.अनियंत्रित ट्रक-डंपर सड़क किनारे लगे कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में चालक और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया.

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक की टक्कर से उछले दो भारी कंक्रीट डिवाइडर सड़क किनारे झोपड़ी में जा गिरे, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई.मृतक चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर के रूप में हुई है, जबकि मृत महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के तौर पर हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तडके ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे अचानक अनियंत्रित हो गया. ट्रक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे बने कंक्रीट के डिवाइडर भी तोड़ दिए और सड़क किनारे में बनी झोपडी में जा घुसा. ट्रक ड्राईवर और महिला बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां दोनों की मौत हो गयी.

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.मृतक चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर के रूप में हुई है, जबकि मृत महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के तौर पर हुई है. मोके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. बाकी हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियो ने चालकों से अपील की है कि पहाड़ों पर अपनी स्पीड कंट्रोल रखें ताकि इस तरह का हादसा न हो. इस हादसे की भी वजह स्पीड ही बताई जा रही है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *