हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन! करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन में युवती गिरफ्तार


उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर जम्मू कश्मीर स्पेशल टास्क फोर्स ने एक युवती को पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन के आरोप में दबोचा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र कोटा मुरादनगर ( आसफनगर) निवासी सोनम को जम्मू कश्मीर स्पेशल टास्क फोर्स ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है सोनम को पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन के आरोप में पकड़ा गया है। इस मामले पर हरिद्वार के एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने जानकारी दी कि यह मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय सोनम पोस्ट ग्रेजुएट है, जो कुछ समय पहले ही आरोपी के संपर्क में आई थी। सोनम को दस्तावेज भेज कर बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा गया और अलग-अलग राज्यों से हजारों रुपए की रकम आने लगी जिसे उसने दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम किया। हर ट्रांजैक्शन के बदले सोनम को ₹500 से लेकर 1000 रुपए का कमीशन दिया जाता था। अब इस मामले की जांच की जा रही है कि सोनम सिर्फ मनी ट्रांसफर चेन का हिस्सा थी या उसे पूरे नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी थी।

इस पूरे मामले में आज गुरुवार को हरिद्वार पुलिस खुलासा करेगी। जांच एजेंसियों को इस पूरे नेटवर्क में और अधिक जानकारी भी हासिल हो सकती है ,वहीं कई सारे नाम भी उजागर हो सकते हैं।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *