केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर; एक की मौत


केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोनप्रयाग के हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने लगे। घटना की चपेट में दो लोग आ गए, जिनमें एक नेपाली मूल का व्यक्ति और एक स्थानीय निवासी शामिल बताया जा रहा है। पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने इलाके में आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी।

घटना के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। सुरक्षा को देखते हुए पहाड़ी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में संचालित दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *