पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के श्मशान घाट पर हुआ. राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अनिल बलूनी समेत तमाम सांसद, कैबिनेट मंत्री और नेता श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.
सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) बीसी खंडूड़ी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया. बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी. मीडिया से अनुभव साझा करते हुए भी तमाम नेताओं ने भुवन चंद्र खंडूड़ी के जीवन को अनुशासन और जन सेवा की मिसाल बताया.
स्व खंडूरी को अंतिम श्रद्धांजलि देने उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज सुबह दिल्ली से उनके निवास स्थान पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । उन्होंने स्व खंडूरी के पुत्र मनीष और पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण से भी मिलकर अपने संवेदनाएं प्रकट की।उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्ट जनरल ( रि) गुरमीत सिंह ने भी नैनीताल से देहरादून पहुंच कर श्री खंडूरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री खंडूरी को अंतिम यात्रा में ले जाते वक्त कांधा दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने स्व खंडूरी के रूप में अपना एक अभिभावक खो दिया, उनकी राष्ट्र सेवाओं को समाज सेवाओं को हमेशा याद किया जाता रहेगा