पैरा शूटर उमेश त्रिपाठी ने रचा इतिहास, ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान

भोपाल में आयोजित 755 ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पैरा शूटर श्री उमेश त्रिपाठी ने 344.7 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह स्कोर निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 321 से अधिक है, जिसके आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है।

श्री त्रिपाठी की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिणाम है। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने मार्गदर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग से यह संभव हो पाया।

उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु अपने गुरुओं से मार्गदर्शन एवं निर्देश प्रदान करने का निवेदन भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *