डोईवाला में पुलिस और बदमाश के बीच एनकांउटर, पैर में गोली लगने से शातिर घायल


ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात दून पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी देहरादून ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

दिनांक 16 अप्रैल की मध्य रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम को हर्रावाला क्षेत्र में एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार UK08TA-9193 घूमने की सूचना मिली. पुलिस टीम के पहुंचने पर कार चालक पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा. हर्रावाला चौकी पर बैरियर तोड़कर वह हरिद्वार की ओर भागा. एसएसपी के निर्देश पर सभी चेक पोस्ट अलर्ट कर दिए गए. पीछा करने पर कुआंवाला से करीब 1 किमी आगे कार हाईवे किनारे एनएच बोर्ड से टकरा गई. आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया.

घायल बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है. आरोपी कोतवाली डोईवाला और रानीपोखरी में चोरी के मुकदमों में वांछित था. उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 7 अभियोग पंजीकृत हैं. कोतवाली डोईवाला में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसएसपी देहरादून ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *