बैसाखी पर्व पर गंगा स्नान का सिलसिला जारी, दूर दराज से आए लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी


धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व आज भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे है. बैसाखी और सद्भावना सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को जोन और 10 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है. मेला क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पीएसी, बीडीएस, और जल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है.

हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत सभी अधिकारी मौके पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. वहीं ग्रह नक्षत्रों के अनुसार आज सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा. इसलिए आज भी बैसाखी पर्व पर दूर दराज से आए श्रद्धालु गंगा स्नान और दान पुण्य कर पुण्यलाभ कमा रहे हैं. मान्यता है कि बैसाखी के दिन सूर्य, मकर राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं.

ज्योतिष के अनुसार सूर्य की दिशा में परिवर्तन के साथ ऋतु में भी परिवर्तन होता है. नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज त्रिपाठी बताते है कि बैसाखी ख पूर्णिमा के दिन गंगा पूजन, सूर्य पूजन, गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मनुष्य के जीवन मे सुख समृद्धि आती है. आज के दिन 1000 वर्षों तक तपस्या का पुण्य फल केवल गंगा स्नान से मिलता है. इसके साथ ही सूर्यग्रहण में कुरुक्षेत्र में एक मन सोना दान करने के बराबर भी पुण्यफल गंगा स्नान से ही प्राप्त हो जाता है. बताया कि गंगा स्नान के बाद अपने तीर्थ पुरोहित और गुरुओं को मौसमी फल और रस वाले पात्र दान करने से भी पुण्यफल की प्राप्ति होती है. पर्व के पावन अवसर पर हर की पैड़ी पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

तड़के से ही देश के हर कौने से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और पूरे क्षेत्र में गंगा मैया की जय के जयकारों गूंजने लगा. श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया. इसके साथ ही हरकी पैड़ी पर ही हवन पूजा कर सुख शांति की कामना की. पहाड़ों से आई कई देव डोलियां को भी गंगा स्नान कराया गया. घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.बैसाखी पर्व के चलते हरिद्वार में विशेष उत्साह देखने को मिला. बाजारों में भी रौनक बढ़ी रही और अन्य सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा. कुल मिलाकर आस्था, उत्साह और श्रद्धा के संगम के बीच बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बैसाखी पर्व और सद्भावना सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिनभर स्नान का सिलसिला जारी रहेगा, ठोस यातायात प्लान लागू किया गया है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *