देहरादून में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक छात्र की मौत, तीन अरेस्ट


देहरादून में युवाओं के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। प्रेमनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक 22 साल की छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 23 मार्च की देर रात सुचना मिली थी कि प्रेमनगर के केहरी गांव में कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई है। जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान ही छात्र ने दम तो दिया।

मृतक छात्र की पहचान दिव्यांशु जाटराना (22) पुत्र अमित जाटराना निवासी मुज्जफरनगर हल निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। कॉलेज में लंबे समय से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद और रंजिश के चल रही थी। इसी रंजिश ने 23 मार्च को हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। जिसमें दिव्यांशु गंभीर घायल हो गया।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य युवकों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान युवराज कुमार (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी बिहार ( BBA 2nd year का छात्र), मधुर खंडेलवाल (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी उधम सिंह नगर (b.tech 3rd year का छात्र) और शिवम शर्मा (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी बिहार (b.tec 3rd year का छात्र) के रूप में हुई है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *