पंजाब नैशनल बैंक (PNB) देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी वाणिज्यिक बैंक के रूप में विगत 85 वर्षों से देहरादून में अपनी सेवाएँ दे रहा है| वर्ष १९४० में भगवान दास बैंक को अधिगृहित करने के साथ देहरादून में बैंक ने अपनी सेवाएँ प्रारंभ करी| वर्तमान में देहरादून एवं हरिद्वार जिले में अग्रणी बैंक होने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य में 300 शाखाओ के साथ PNB, व्यक्तिगत, कॉर्पोरेट और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। प्रमुख सेवाओं में बचत खाते, सावधि जमा, ऋण, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग (नेट बैंकिंग, पीएनबी One App) शामिल है।
PNB ने विगत वर्षों में उत्तराखंड सरकार एवं अन्य कई स्टेट एजेंसीज के साथ में सैलरी (वेतन) खातों के लिए MOU (सहमति ज्ञापन) साइन किये हैं, जिसके अंतर्गत वेतन खाताधारको को विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसमे किसी खाताधारक की अकस्मात् मृत्यु पर बीमा राशी भी शामिल है|
इसी सन्दर्भ में अंचल प्रबन्धक महोदय श्री अनुपम जी के साथ ली गयी साक्षात्कार की एक झलक आपके समक्ष प्रस्तुत है ।
प्रेस रिपोर्टर: महोदय! आपके द्वारा किस संदर्भ में 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया जा रहा है, कृपया बताने का कष्ट करें ?
अंचल प्रबन्धक पीएनबी: पंजाब नेशनल बैंक एवं उपनल विभाग के बीच हुई MOU (सहमति ज्ञापन) के अंतर्गत उपनल विभाग के कर्मचारी एवं PNB के वेतन खाताधारक स्वर्गीय श्री शमशेर सिंह जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, बैंक द्वारा 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का कवर उसी स्कीम के अंतर्गत उनके नॉमिनी को प्रदान की गयी है|
प्रेस रिपोर्टर:
महोदय, उपनल विभाग के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में वर्तमान क्लेम के अतिरिक्त क्या कोई अन्य क्लेम भी सेटल किया गया है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
वित्तीय वर्ष 2025- 26 में बैंक द्वारा ऐसे कुल 7 क्लेम को सेटल किया गया है जिसमें खाताधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी एवं प्रत्येक क्लेम केस में नॉमिनी को 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई हैI
प्रेस रिपोर्टर :
क्या आप थोडा विस्तार में बता सकते हैं की PNB ने ऐसे MOU और किनके साथ किया है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
उपनल विभाग के अतिरिक्त पीएनबी द्वारा उत्तराखंड सरकार के साथ, स्थाई कर्मचारियों के लिए एक MOU साइन किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के समस्त स्थाई कर्मचारी जिनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक में है उन्हें विशेष प्रकार की सुविधाये, उनके वेतन खाते के अंतर्गत प्रदान की जा रही है जैसे दुर्घटना बीमा, हवाई दुर्घटना बीमा, स्थाई विकलांगता बीमा, अस्थाई विकलांगता बीमा, परिवार के सदस्यों को दुर्घटना बीमा, परिवार के सदस्यों का जीरो बैलेंस खाता एवं तमाम अन्य प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है|
विशेषत: इन सारी सुविधाओं के कारण ही, वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक के पास उत्तराखंड सरकार के समस्त स्थाई कर्मचारियों के सर्वाधिक वेतन खाते है |
प्रेस रिपोर्टर:
महोदय, क्या किसी अन्य विभाग को वेतन खातों के अंतर्गत विशेष प्रकार की सुविधाये प्रदान की जा रही है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
पंजाब नेशनल बैंक की रक्षक वेतन खाते के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस एवं आर्मी के समस्त वेतन खाता धारक जिसमें अग्नि वीर भी शामिल है एवं जिनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक में है उन्हें एक करोड रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, हवाई दुर्घटना बीमा, खाताधारक की दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात उनके बच्चों को पढ़ाई की सुविधा का कवर, पुत्री के विवाह के लिए 10 लाख रुपए तक की धनराशि इत्यादि तमाम प्रकार की सुविधाये पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रदान की जा रही है|
साथ ही वर्तमान में पुलिस विभाग के सर्वाधिक वेतन खाते पंजाब नेशनल बैंक के पास हैं I वर्तमान वित्तीय वर्ष में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 8 क्लेम केसेस का भुगतान किया गया है जिसके अंतर्गत नॉमिनी को एक करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है|
आपके माध्यम से मैं सभी को यह भी अवगत कराना चाहता हूँ कि PNB ने राज्य में शत प्रतिशत केसेस में बीमा राशी का भुगतान किया है एवं राज्य में कार्यरत सभी बैंको में यह सबसे ज्यादा है|
प्रेस रिपोर्टर:
महोदय, क्या वेतन खातों के अंतर्गत नेचुरल डेथ कवर की सुविधा भी प्रदान की जा रही है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वर्तमान में आठ लाख रुपये तक की नेचुरल डेथ कवर की बीमा सुविधा प्रदान की जा रही है |
प्रेस रिपोर्टर :
जैसा कि आपने हमें बताया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वेतन खातों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सुविधाये प्रदान की जा रही है, क्या इस स्कीम के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को लोन पर भी किसी प्रकार की छूट प्रदान की जा रही है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
पंजाब नेशनल बैंक के वेतन खाते के अंतर्गत आवास एवं वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क एवं डॉक्यूमेंटेशन चार्ज पर 100% की छूट प्रदान की जा रही हैI इसके अतिरिक्त वेतन खाता धारकों के लिए आवास ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण पर ब्याज में भी कटौती की गई है|
प्रेस रिपोर्टर:
हमें यह बताया जाता है कि हम जो डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं उसमें भी दुर्घटना बीमा की सुविधा होती है क्या पीएनबी द्वारा वेतन खातों पर जो डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जा रहे हैं उनमें भी दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान की जा रही है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
पीएनबी द्वारा वेतन खाता धारकों को उनके डेबिट कार्ड पर 10 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एवं LUXURA मेटल क्रेडिट कार्ड पर 50 लाख रुपए तक की दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान की जा रही है|
प्रेस रिपोर्टर:
वर्तमान में DFS द्वारा समस्त बैंकों को यह निर्देशित किया गया है कि वह केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन खातों के लिए भी कुछ सुविधाएं प्रदान करें या स्कीम का निर्माण करें, क्या पीएनबी द्वारा भी इस प्रकार का कोई कदम उठाया गया है?
अंचल प्रबन्धक महोदय पीएनबी:
पीएनबी द्वारा केंद्रीय सरकार के विभागों में कार्यरत स्थाई कर्मचारी हेतु विशेष प्रकार के वेतन खाता स्कीम की सुविधा शुरू की गई है जिसके अंतर्गत 1.5 करोड रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 3 करोड रुपए तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 12 लाख रुपए तक का नेचुरल डेथ कवर बीमा,1.5 करोड रुपए तक का स्थाई विकलांगता बीमा, 75 लाख रुपए तक का अस्थाई विकलांगता बीमा, खाताधारक की आग से जलने पर प्लास्टिक सर्जरी हेतु 10 लाख रुपए तक का बीमा, हॉस्पी कैश की सुविधा, लॉकर के किराए पर प्रथम वर्ष 100% की छूट की सुविधा एवं तमाम अन्य प्रकार की सुविधाये प्रदान की जा रही