देहरादून। ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स’ एसोसिएशन, देहरादून क्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल पर्ल ग्रैंड, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 55 महिला अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा शाह (IFS), सहायक महानिरीक्षक वन (केंद्रीय), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद जोशी, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, देहरादून थे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में स्टैंड-अप कॉमेडियन श्री अमित महाराणा उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने हास्य प्रदर्शन से कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों के योगदान और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और यह शाम हंसी-खुशी, उत्साह और आपसी संवाद के साथ यादगार बन गई।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय सचिव श्रीमती किरण भंडारी ने सभी महिला अधिकारियों का कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।