रिश्वत लेने के आरोप में लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार, विजिलेंस ने ₹20,000 के साथ रंगे हाथ पकड़ा


कोटद्वार में एक निजी स्कूल को फायर एनओसी (NOC) जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगना लीडिंग फायरमैन को महंगा पड़ गया. विजिलेंस टीम ने आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार लंबे समय से स्कूल को फायर एनओसी देने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. आरोप है कि लीडिंग फायरमैन ने स्कूल प्रबंधन से पहले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. बाद में बातचीत के बाद वह 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया. सोमवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन में तैनात एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान रणवीर सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के बदले पैसे मांग रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार स्थित एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन किया था. मामले की जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहे थे. वह अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण भी कर चुके थे. स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी जरूरी सुरक्षा दस्तावेज जमा किए जाने के बाद भी वह फाइल को आगे उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहे थे.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *