उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, देहरादून में बारिश शुरू


उत्तराखंड में आज 27 जनवरी को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आज दोपहर तक उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून समेत तराई वाले क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है. देहरादून में भी दोपहर 12 बजे से बिजली चमकने के साथ ही थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का मौसम बन गया है. कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उन्होंने बताया कि आज सुबह से पहाड़ी जिलों विशेषकर उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है. जबकि मैदानी इलाकों में आज दोपहर के बाद बारिश की एक्टिविटी होने की संभावना है.

मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के अधिकांश जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का भी अनुमान है. ये एक्टिविटी 28 जनवरी दोपहर 12 बजे तक खत्म होने की संभावाना है.

सीएस तोमर ने बताया कि आने वाली 30 और 31 जनवरी को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित कर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण से उत्तराखंड के कई जिलों में एक और दो फरवरी तक कई जिलों में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. लेकिन यह एक्टिविटी इतनी इंटेंस नहीं रहेगी, जितना 23 जनवरी को देखने को मिली थी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *