देहरादून में यूको बैंक की एमएसएमई व कृषि व्यवसाय ग्राहक बैठक आयोजित, आरबीआई व नाबार्ड के अधिकारी रहे मौजूद

दिनांक 14/11/2025 को महाप्रबंधक कारोबार श्री अंबिकानन्द झा जी की अध्यक्षता में यूको बैंक अंचल कार्यालय देहरादून द्वारा चकराता रोड स्थित होटल रमाड़ा में एमएसएमई एवं कृषि व्यवसाय संबंधित एक ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया। इस ग्राहक बैठक में हमारे यूको बैंक के लगभग 90 सम्मानित ग्राहकों एवं भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद कुमार जी, नाबार्ड से सहायक महाप्रबंधक श्री पुनीत कुमार जी, औद्योगिक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी ने भाग लेकर इस बैठक की शोभा बढ़ाई। इस बैठक में ग्राहकों के बहुमूल्य सुझावों को एकत्र किया गया और ग्राहकों को बैंक की अनेकों ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में अंचल प्रमुख श्री रणधीर कुमार एवं उप अंचल प्रमुख श्री अमीष नाथ झा जी भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *