नए साल में सख्ती: देहरादून संभाग में 3 दिन चला विशेष चेकिंग अभियान

नववर्ष के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 30-12-2025 को बैठक आहूत की गई थी। बैठक में सभी विभागों को पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा 30-12-2025 से 01-01-2026 तक दिन एवं रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का विवरण

देहरादून संभाग के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपदों में अभियान चलाया गया।

  • कुल 1471 वाहनों के चालान किए गए

  • 118 वाहन सीज़ किए गए

अभियान हेतु

  • देहरादून जनपद में 21 प्रवर्तन दल

  • हरिद्वार जनपद में 18 प्रवर्तन दल

  • कुल 41 प्रवर्तन दल तैनात किए गए

  • लगभग 150 प्रवर्तन अधिकारी एवं कार्मिक शामिल रहे

डॉ. अनीता चमोलिया, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून संभाग द्वारा स्वयं भी अभियान में प्रतिभाग किया गया।


दिनांक 30-12-2025 से 01-01-2026 तक प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण

जनपद ओवरस्पीड नशे में वाहन चलाना कुल चालान वाहन बन्द
देहरादून 93 4 292 20
विकासनगर 53 2 151 8
ऋषिकेश 30 1 213 6
हरिद्वार 80 26 350 45
रूड़की 47 23 346 36
टिहरी 52 2 81 2
उत्तरकाशी 2 0 38 1
योग 357 58 1471 118

नशे में वाहन चलाने के 58 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज़ किए गए। ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।


वित्तीय वर्ष तुलना (24-25 बनाम 25-26)

जनपद चालान 24-25 चालान 25-26 वाहन बन्द 24-25 वाहन बन्द 25-26 प्रशमन शुल्क (₹ करोड़) 24-25 25-26
देहरादून 34981 49220 1821 2570 5.96 7.06
हरिद्वार 35066 44836 2517 3599 6.91 7.79
टिहरी 2507 4571 145 197 0.61 0.72
उत्तरकाशी 3367 2377 112 97 0.51 0.39
कुल 75921 101004 4595 6463 13.99 15.96

अभियान के परिणामस्वरूप देहरादून एवं हरिद्वार जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है तथा टिहरी एवं उत्तरकाशी में अन्य जनपदों की तुलना में कम दुर्घटनाएँ दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *