नव वर्ष पर परिवहन विभाग का सख्त अभियान, ओवरस्पीडिंग में 227 चालान और नशे में ड्राइविंग पर 25 चालक गिरफ्तार

परिवहन विभाग द्वारा नव वर्ष के अवसर पर पर्यटकों की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ओवर स्पीड़िंग एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया है।

अभियान के तहत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपद में अभियान के तहत 830 वाहनों व चालकों की जांच की गयी। ओवर स्पीड़िंग करते पाये जाने पर 227 वाहनों के चालान किये गये तथा नशे का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर 25 चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया व वाहनों को चालान कर सीज किया गया है।

इसके अलावा 02 बसों की यांत्रिक व भौतिक दशा सही न पाये जाने पर सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों की फिटनेस भी निरस्त की गयी। आरटीओ, प्रवर्तन डॉ0 अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

अभियान के तहत सर्वाधिक चालान हरिद्वार जनपद में किये गये। हरिद्वार जनपद में नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर 22 चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी व ओवर स्पीड में 118 वाहनों के चालान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *