गंगा में बहकर आया महिला का शव, हरिद्वार में रेलिंग में फंसा, शिनाख्त के प्रयास तेज


कनखल थाना क्षेत्र में गंगा से एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को गंगा से बाहर निकाला गया. महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था. जल स्तर बढ़ने के साथ ही एक महिला का शव गंगा में बहकर आया और कनखल के बैरागी कैंप में लगी गंगा की रेलिंग में फंस गया. रेलिंग में शव फंसा देख आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई. शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी. सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला. पुलिसकर्मियों ने आसपास खड़े लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया. काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी.

थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि महिला का शव किन परिस्थितियों ने गंगा में पहुंचा, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है. महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं.

ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि महिला का शव कहीं और से बहकर हरिद्वार आया है. इसलिए स्थानीय लोग शव की पहचान नहीं कर पाए हैं. इसके साथ ही ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या महिला गंगा में डूब गई थी. कहीं महिला पहाड़ी से गंगा में तो नहीं गिरी. ऐसी भी आशंका है कि कहीं महिला की हत्या करके तो गंगा में नहीं बहा दिया गया. फिलहाल इन सारे सवालों के जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेंगे.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *