देहरादून: सेंट जूडस चौक के पास तमिलनाडु से आए छात्रों की बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

देहरादून में सेंट जूडस चौक के पास एक बस संख्या DD 01Z 9539 जिसमें तमिलनाडु से के छात्र सवार थे में आग लग गई। चालक द्वारा सूझबूझ से वाहन को किनारे लगाया गया व सभी छात्रों को बाहर निकाला गया। अग्नि शमन वाहन द्वारा आग पर नियंत्रण पाया गया। जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

परिवहन विभाग से रीजनल निरीक्षक (तकनीकी) श्री अरविंद यादव व संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) श्री हरीश बिष्ट व परिवहन कर अधिकारी एम डी पपनोई मय सचल दल देहरादून द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया ।प्रथम दृष्टिया दुर्घटना का कारण वाहन में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट होना कारण प्रतीत होता है । वाहन के मध्य बाएं और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है । चालक द्वारा बताया गया कि वाहन में 01 अग्नि शमन यंत्र( fire cylinder) उपलब्ध था जिसका प्रयोग वाहन को रोकते ही किया गया। वाहन के सभी प्रपत्र सही पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *