अवैध निर्माण जारी, पूर्व सभासद हितेश गुप्ता के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग


पूर्व सभासद हितेश गुप्ता द्वारा वार्ड नंबर पुराना पोस्ट ऑफिस प्रेम नगर नेशनल हाईवे के किनारे क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य जारी है। यह निर्माण कार्य बिना किसी अनुमोदन एवं भवन मानक नियमों का पालन किए किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस अवैध निर्माण के संबंध में कई शिकायतें की गई हैं, जिसके बावजूद अभी तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

अवैध निर्माण न केवल क्षेत्र में अव्यवस्था को बढ़ावा देता है बल्कि नगर निकाय की प्रतिष्ठा, निर्माण मानकों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का भी गंभीर उदाहरण है।

हम संबंधित प्रशासन और विभाग से आग्रह करते हैं कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाए तथा नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर रोक लगाई जा सके।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *