देहरादून- विकासनगर क्षेत्र में रातभर चेकिंग, बसों–ट्रैक्टर–डम्परों पर हुई सख्त कार्रवाई

रात्री के समय संचालित हो रही बसों में सुरक्षात्मक उपाय फिटनेस, रिफ्लेक्टर अग्निशमन यन्त्र और आकस्मिक दरवाज़ा इत्यादि आवश्यक उपकरणों की जांच के दृष्टिगत सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून डाॅ अनीता चमोला के निर्देशन में देहरादून विकासनगर क्षेत्र में शुक्रवार दिनांक 28 नवम्बर की रात्री रात्री चैकिंग की गई जिसमें 44 चालान किए गए और 10 वाहन बंद किए गये जिनमें 03 बसें, 03 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं 04 डम्पर शामिल हैं।

बकौल आरटीओ शुक्रवार रात्री 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक चैकिंग के लिए तीन टीमें गठित गई थी जिनमें देहरादून में डाट काली मंदिर से आशारोड़ी, शिमला बाई पास, तेलपुरा सिंहनीवाला और सेलाकुंई प्रेमनगर मार्ग पर चैकिंग की गई। अन्य राज्यों को जाने वाली बसों में अनियमितता पाने जाने पर परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पन्त एवं अरविन्द यादव सम्भागीय निरीक्षक द्वारा बंद किया गया तो बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने की सलाह दी गई लेकिन परिवहन निगम की देहरादून से दिल्ली की कोई रात्री बस सेवा न होने के कारण प्रवर्तन दल की टीम को यात्रियों के मान मनोवल करने में खासी मस्कत करनी पड़ी। वहीं शिमला बाई पास रोड़ पर एक डम्पर चालक द्वारा सड़क के नियमों का उल्लंघन करते हुए सावधानीपूर्वक खतरनाक ढंग से गाड़ी भगाते हुए ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

चैकिंग अभियान में प्रवर्तन दल विकासनगर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अनिल सिंह नेगी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन , सचल दल आशारोड़ी अनुराधा पंत और सचल दल तिमली मुकुल मरवाल सम्मिलित रहे। आरटीओ ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही की जाती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *