लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा, चलती एंबुलेंस में लगी आग, सड़क पर मची अफरा तफरी


लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा हुआ. यहां सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. इस घटना में एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई. एंबुलेंस पौड़ी श्रीनगर बेस हॉस्पिटल से मरीज को लेकर देहरादून की ओर जा रही थी. तभी डोईवाला लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास ये हादसा हो गया.

जिसक कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची. इससे पहले फायर ब्रिगेड की टीम कुछ कर पाती तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने इसके बाद मौके पर लगी आग को बुझाया.जिसके बाद जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई. समय रहते एंबुलेंस में आग लगने का पता चल गया. जिससे मरीज को जल्दी से शिफ्ट किया गया, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे के बाद एंबुलेंस सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

गाड़ियों में आग लगने की कई वजहें हो सकती हैं. गाड़ियों में मुख्यत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगती है. इसके लिए खराब या ढीली इलेक्ट्रिकल वायरिंग जिम्मेदार होती है.इसके अलावा ज्वलनशील पदार्थों के कारण भी कई बार गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं. ओवरहीटिंग, मैकेनिकल फॉल्ट के कारण भी कई बार चलती गाड़ियों में आग लग जाती है. खराब गुणवत्ता के पार्ट्स भी कभी कभी इस परेशानी को और बढ़ा देते हैं. इसके अलावा गाड़ियों की फिटनेस भी एक जरुरी पहलू है. इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है. अगर गाड़ियों की फिटनेस फिट रहेगी तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *