उत्तराखंड बीजेपी की 42 सदस्यीय नई टीम घोषित, पहली बार महिला महामंत्री


विधानसभा चुनाव 2027 में हैट्रिक बनाने की जिम्मेदारी संगठन ने युवा चेहरों को सौंपी है। लंबे मंथन के बाद संतुलन के साथ भाजपा की नई टीम घोषित की गई। इसमें पहाड़-मैदान के संतुलन के साथ ही सांसदों की हिस्सेदारी भी नजर आई है।

उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं। जिसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। जबकि, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है।

वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में भी नियुक्ति की गई है। माना जा रहा है कि यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बनाई गई है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *