तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, महिला चालक पर गंभीर आरोप; मुकदमा दर्ज – Doon Ujala


राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल डाला। घटना में गंभीर घायल पत्नी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। उसके पति को भी गहरी चोटें लगी है। दंपती की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना क्षेत्र में रिंग रोड पर पुलिया के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में महिला के सिर में गहरी चोट लगी हैं। उसका पति भी गंभीर घायल हुआ है। वहीं, आरोपी महिला चालक को लोगों ने पकड़ लिया।

आनन-फानन में गंभीर घायल दंपती को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। जबकि उसके पति को प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। वहीं, दंपती की बेटी ने पुलिस में शिकायत की है। बताया कि महिला चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना में बद्रीश कॉलोनी निवासी अजय गुसांई और उनकी पत्नी मधु गोसाई गंभीर घायल हुए है। पीड़ित दंपती की बेटी की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने आरोपी महिला तृप्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *