चारधाम यात्री बरतें सावधानी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में कल भी हो सकती है भारी बारिश


उत्तराखंड में बारिश ने इस बार चारधाम यात्रा के शुरुआत में ही कहर दिखाना शुरू कर दिया है. बीते कई दिनों से उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की माने तो कल भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग ने सात मई को प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मंगलवार 6 मई को भी राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज बदलने से तेज हवाएं चलने और बारिश हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है. लोगों को बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक कल भी प्रदेश भर में तेज हवाओं व बारिश का दौर बना रहेगा. मौसम विभाग ने कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सात मई को प्रदेश के अनेकों स्थानों में हल्की सी मध्यम वर्षा के साथ ही थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिलेगी. विशेष कर पर्वतीय जिलों जिलों के लिए मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम की माने तो उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं पर थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पहाड़ी और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसे मौसम में सतर्क रहने को कहा गया है, जब रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी चल रही हो तो लोगों को चाहिए कि सुरक्षित जगह पर रुक जाएं. बारिश रुकने के बाद ही अपनी यात्रा के लिए आगे बढ़े. इसके साथ ही नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी मौसम विभाग ने सचेत किया है. एक ही जगह पर तेज बारिश के कारण नदी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. असावधानी की वजह से लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं. मौसम बदलने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसलिए यात्रा में जाने से पूर्व तीर्थ यात्री अपनी समुचित तैयारी करते हुए यात्रा के लिए प्रस्थान करें.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *