देहरादून नामी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ केस, पहले भी लग चुके हैं शिक्षक पर आरोप, सोशल मीडिया पर पूर्व छात्राओं का दावा


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रतिष्ठित स्कूल में छात्रा द्वारा स्कूल के शिक्षक पर लगाए बैड टच आरोप से जुड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है. अब स्कूल परिसर में शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है. दावा किया जा रहा है कि शिक्षक पर पहले भी छात्राओं के साथ गलत हरकतें करने के आरोप लगे हैं. शिक्षक के पूर्व के कुछ छात्राओं ने ऐसे दावों की इंस्टाग्राम, फेसबुक पोस्ट और कमेंट के जरिए आरोपों की झड़ी लगा लगाई है. कुछ छात्रों ने दावा किया कि आरोपी शिक्षक को इस तरह की हरकतों के कारण पहले भी देहरादून के तीन अन्य स्कूलों से हटाया जा चुका है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक पूर्व में शहर के अन्य प्रतिष्ठित स्कूल में फिजिक्स पढ़ाते थे. आरोप है कि उस दौरान एक छात्रा ने उनके व्यवहार को लेकर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी. छात्रा ने मामला अपने परिजनों के सामने भी रखा था. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को स्कूल से हटा दिया था.

इस संबंध में जब संबंधित स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो उन्होंने शिक्षक के वहां पढ़ाने और कुछ साल पहले स्कूल छोड़ने की पुष्टि की. हालांकि, मामले के अन्य पहलुओं पर उन्होंने टिप्पणी नहीं की. प्रबंधन के मुताबिक, स्कूल के प्रिंसिपल फिलहाल छुट्टी पर हैं और उनसे सोमवार को बात की जा सकती है.

मौजूदा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर भी कई लड़कियों ने शिक्षक से जुड़े अपने कथित अनुभव साझा किए हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

एक छात्रा ने इंस्टाग्राम में टिप्पणी की है कि साल 2014 में इसी आरोपी शिक्षक को एक स्कूल से निकला गया था. उस छात्रा ने खुद इस शिक्षक के गलत व्यवहार की शिकायत प्रबंधन से की थी. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने शिक्षक को नौकरी से हटा दिया था. साल 2005 में देहरादून के एक स्कूल में अध्ययन कर चुकी युवती ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया है कि, यही आरोपी शिक्षक वहां भी इस तरह की हरकत कर चुका है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *