हरिद्वार में 3 अक्टूबर से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, देशभर से जुटेंगे पदाधिकारी

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री और हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ यू.टी. के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने बताया कि अग्रवाल समाज के विकास और देश भर में संगठन को मज़बूत करने हेतु देश भर के पदाधिकारी 3 अक्टूबर को दो दिनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने हेतु हरिद्वार पहुँच रहे हैं.

सुमित सिंगला ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल और राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका के नेतृत्व में हरिद्वार के सप्त ऋषि रोड, मोतीचूर स्थित अखंड दयाधम आश्रम में होने वाली इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से 500 के लगभग संगठन पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा लेने पहुँच रहे हैं. इस बैठक में अग्रवाल समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मज़बूत करने के साथ साथ नई पीढ़ी में नेतर्तव की भावना पैदा करने हेतु विचार विमर्श किया जायेगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अग्रवाल संगठन की भावी कार्य योजनाओं जिनमें देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मज़बूत करने पर चर्चा की जाएगी। समाज के युवा वर्ग को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने और उनके चौमुखी विकास हेतु मंथन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *