देहरादून में अवैध कब्जाधारियों पर चला सीएम धामी का बुलडोजर, संगीन धाराओं में दर्ज थे मुकदमे


पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया। ये मकान, गौ- हत्या, ड्रग्स तस्करों के बताए गए है। जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे।

डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ-हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से कुछ ड्रग्स तस्करी में लिप्त बताए जाते है।

डीएम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने खुशहालपुर क्षेत्र में सक्रिय गौ-तस्कर आमिर, जिसके खिलाफ 21 गंभीर मामले दर्ज है के मकान को गिरा कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए अपना कब्जा ले लिया। इसी तरह मेहराज जिनपर 8 मामले, सलमान जिस पर 21 मामले, दिलशाद मिर्ची ,8 मामले, मोहसिन 15 गंभीर मामले, फैज़ान 19 मुकदमे, कौसर 2 मामले ड्रग्स के दर्ज हैं।

देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ये सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और एक-एक के खिलाफ दर्जनों मामले गौ-हत्या, ड्रग्स तस्करी गुंडा एक्ट सरकारी भूमि कब्जाने के दर्ज है।

मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि कुछ ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से आए कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां सरकारी जमीनों में कब्जे कर, गौ-हत्या, ड्रग्स तस्करी में लिप्त हैं। जब उनकी कुंडली खंगाली गई तो उनके कारनामे सामने आए। जिसके बाद सभी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *