देहरादून में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेराह चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, महिलाएं भी मारपीट में शामिल


 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. प्रेमनगर थाने से कुछ ही दूरी पर मुख्य हाईवे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में 2 महिलाओं समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. हादसे में दो घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दर्जनों लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं. कुछ लोग सड़क किनारे पड़ी ईंटें उठाकर फेंक रहे हैं तो कुछ हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं. इस झड़प में युवकों के साथ-साथ युवतियां और महिलाएं भी शामिल थीं. मुख्य हाईवे पर हुई इस मारपीट के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना से राहगीर सहम गए. मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.

बताया जा रहा है कि इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. हालांकि घायलों की सही संख्या अभी सामने नहीं आई है. इस पूरे मामले में अब तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने थाना प्रेमनगर में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वीडियो का पुलिस संज्ञान ले रही है. पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *