तमक नाले में लापता हुए BRO की 123 इकाई में तैनात चालक हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद हुआ है। बता दें 10 अगस्त को ज्योतिर्मठ में आई आपदा में पंजक सिंह लापता हो गए थे ।
चमोली के तमक गांव के पास 10 अगस्त को को बादल फट गया था। जिससे तमक नाला उफान पर आ गया था। जिसके चलते बीआरओ द्वारा एक महीने पहले बनाया गया पुल चंद ही सेकंड में बह गया था। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें दिन रात हवलदार पंकज की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आखिरकार 12 दिन बाद पंकज सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।