हरिद्वार। महारिषि विद्या मंदिर, हरिद्वार की कक्षा 10वीं की छात्रा स्वास्ति गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
स्वास्ति की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने स्वास्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वास्ति के पिता श्री नितिन कुमार गुप्ता एवं माता श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
स्वास्ति गुप्ता की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो उन्हें मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।