ईशान बिनवाल ने CBSE 2026 में 98.6% अंक लाकर किया नाम रोशन

डालनवाला, देहरादून स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा दस के छात्र ईशान बिनवाल ने अपनी अथक मेहनत और निरंतर प्रयासों के बल पर सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

ईशान की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनकी इस सफलता को उनकी लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ईशान के पिता श्री गोपाल बिनवाल निदेशालय कोषागार, देहरादून में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती नमिता जोशी कृषि विभाग, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में कार्यरत हैं। दोनों ने अपने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ईशान ने मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

ईशान बिनवाल की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *