देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे जल्द होगा शुरू, दो-ढाई घंटे में पूरा होगा सफर; PM मोदी करेंगे उद्घाटन


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में इसका शुभारंभ कर सकते हैं। संभावना है कि वे अप्रैल के पहले सप्ताह में या फिर 22 अप्रैल को, जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, उत्तराखंड दौरे पर आकर इसका उद्घाटन करें।

करीब 210–211 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लोगों की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 से 6.5 घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू होने के बाद यह सफर सिर्फ 2 से ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दिल्ली के अंदर लगने वाला लंबा ट्रैफिक जाम भी कम होगा। जहां पहले दिल्ली पार करने में ही कई घंटे लग जाते थे, वहीं अब यह दूरी महज 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।

यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का है और इसे बनाने में लगभग 13,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह मार्ग दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर देहरादून तक जाता है। दिल्ली में इसका एलिवेटेड हिस्सा सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का सड़क संपर्क और तेज और सुगम हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *