बार एसोसिएशन देहरादून व अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड देहरादून एकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिला वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपमा गौतम,अंजली गुसाई,अर्चना रब,लता राणा,प्रोमिला राठौर,रानी महेंद्रू आदि को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की,कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवयित्री श्रीमती महिमा श्री,उत्तराखंड लोक गायिका संगीता धौंडियाल द्वारा प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में महिला न्यायिक अधिकारीगण व वरिष्ठ महिला अधिवक्ता का स्मृति चिह्न व पुष्कुंज देकर सम्मानित किया गया व प्रस्तुति प्रस्तुत करने वाली महिला कलाकार को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में महिला अधिवक्ता मौजूद रहे तथा सूक्ष्म जलपान के उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया मंच का संचालन महिला अधिवक्ता लक्ष्मी गुसाई द्वारा किया गया