लक्सर मुंडाखेड़ा खुर्द में ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे की ओर दौड़ पड़े, दरवाजा खोलने पर उसका खून से लथपथ शव जमीन में पड़ा मिला. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के ग्राम प्रधान सहदेव सिंह का भाई नकुल पिछले काफी समय से देहरादून में रह रहा था. वह कुछ दिन पूर्व ही गांव लौटा था. बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे नकुल ने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और अंदर से गोली चलने की आवाज आई. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत कमरे की ओर दौड़े. दरवाजा खुलने पर नकुल को लहूलुहान हालत में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि हरिद्वार के लक्सर में बीते दिन दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी में एक छात्र ने दूसरे पर फायरिंग झोंक दी. घटना में छात्र को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है. लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल ने बताया था कि घटना सामने आई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं इस घटना से घायल छात्र के परिवार में कोहराम मच गया.

रामनगर पीरूमदारा के समीप साईं मंदिर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि परिजनों की गैर मौजूदगी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पंखे के कुंडे से लटका मिला. आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *