देहरादून में 15 जनवरी को निकलेगी श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, देशभर से जुटेंगे वैष्णव भक्त

श्री श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति विष्णु विहार देहरादून द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन इस वर्ष दिनांक 15 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह इस रथ यात्रा का 26वां संस्करण है। इससे पूर्व संस्था द्वारा 25 रथ यात्राओं का सफल संचालन दिव्य लीला प्रतिष्ठ परम पूज्य स्वामी भक्ति योग महाराज जी की प्रेरणा से किया जा चुका है।

इस रथ यात्रा में मधुबन आश्रम हरिद्वार के परम अध्यक्ष श्रीमान परमानंद दास महाराज जी एवं मंदिर के वरिष्ठ भक्त श्रीमान राधा गोविंद दास जी का परम सानिध्य प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ अनेक वैष्णव भक्त राजस्थान, हिमाचल, दिल्ली, हरिद्वार, मसूरी व स्थानीय भक्त बहुसंख्यक संख्या में इस रथ यात्रा में सम्मिलित होंगे।

संपूर्ण यात्रा के दौरान वैष्णव भक्तों द्वारा हरिनाम कीर्तन किया जाएगा। यात्रा नेहरू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के समीप पार्क से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक एवं नेहरू कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से निकलेगी तथा उसके पश्चात धर्मपुर चौक से रिस्पना पुल होते हुए हरिद्वार बाइपास से आकाशवाणी भवन के समीप स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर विष्णु विहार में विश्राम लेगी। विश्राम के पश्चात सभी भक्तों के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था रहेगी।

शास्त्रों में वर्णन है कि जो कोई भी रथ पर आरूढ़ भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव, बहन सुभद्रा एवं चक्र सुदर्शन के दर्शन करता है या रथ की रस्सी को खींचता है वह जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है।

अतः आप सभी मीडिया बंधु से प्रार्थना है कि इसकी सूचना अपने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित करने की कृपा करें जिससे जन-सामान्य इस वर्ष भी रथ यात्रा में भाग लेकर भगवान जगन्नाथ जी की कृपा प्राप्त कर अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *