पंजाब नेशनल बैंक की उत्तराखंड राज्य की 300वीं नई शाखा का भव्य उद्घाटन

दिनांक 01 जनवरी 2026 को शहर के प्रतिष्ठित आईटी पार्क में पंजाब नेशनल बैंक की  उत्तराखंड राज्य की 300वीं शाखा का विधिवत उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक के माननीय क्षेत्रीय निदेशक महोदय श्री अरविंद कुमार जी द्वारा किया गया । यह शाखा इस राज्य की पहली स्टार्ट अप शाखा है जो विशेष रूप से  स्टार्ट अप वित्त पोषण के लिए खोली गयी है| साथ ही यह शाखा, वेतनभोगी व्यक्तियों और उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों (एचएनआई) की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा भी करेगी|  देहरादून जिले में यह बैंक की 96वीं शाखा है|

अंचल प्रमुख श्री अनुपम जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा बैंक हमेशा से ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा है। आईटी पार्क, देहरादून में इस नई शाखा के उद्घाटन से हमारा उद्देश्य इस शहर के स्टार्ट अप  उद्यमियों, अन्य  निवासियों, व्यवसायियों एवं युवाओं को विश्वस्तरीय बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है। हमारी यह शाखा डिजिटल एवं पारंपरिक दोनों तरह की सेवाओं का सुंदर समागम  है, जहां ग्राहक एक ही जगह पर सभी बैंकिंग सुविधाएं को प्राप्त कर सकेंगे।” उन्होंने कहा की पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक संतुष्टि, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री अनुपम जी, साथ में उप अंचल प्रमुख श्री सुनील कुमार सखुजा जी एवं श्री प्रताप सिंह रावत जी, अंचल लेखा परीक्षा कार्यालय प्रमुख श्री कालिका प्रसाद जी  तथा मण्डल प्रमुख श्री अभिनंदन सिंह जी सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, व्यवसायी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *