बदरीनाथ में संदिग्ध संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पश्चिमी बंगाल के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है. शव देखे जाने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मृतक के पास से पुलिस को एक बैग मिला, बैग में मिले कागजी दस्तावेजों से युवक पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि बीते दिन बदरीनाथ में हाईवे पर 30 मीटर अंदर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. नवनीत भंडारी ने बताया कि शव के पास से एक बैग और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. बैग की तलाशी लेने पर मृतक के दस्तावेज समेत आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड भी पुलिस को मिले.

जिसके बाद शव की पहचान प्रीतम मजूमदार पुत्र परावीर मजूमदार(उम्र 27), निवासी स्टील टाउन जिला पश्चमी वर्धमान पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया. साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है. वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया में घटना को आत्महत्या के एंगल से जोड़कर जांच कर रही है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *