मसूरी में भारी बारिश, मलबा आने से मुख्य रोड बंद, लगा लंबा जाम


पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार शाम तेज बारिश हुई. जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. मसूरी में बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. ठंड से बचने के लिये लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया.

मसूरी से 2 किलोमीटर नीचे देहरादून मार्ग जेपी बैंड के पास सड़क पर बाहरी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि ठेकेदारों द्वारा बिल्डिग निर्माण करते समय निकले मलबे को नियम विरूद्व सड़क किनारे जंगल की ओर डाल दिया गया. रविवार को हुई तेज बारिश के पानी से बहता हुआ मलबा सीधा मुख्य रोड पर आ गया. जिससे मुख्य सडक बंद हो गई.

पिछले साल भी इसी तरीके से बारिश होने के समय पर भारी मात्रा पर मलबा देहरादून मसूरी मार्ग के मुख्य सड़क पर आ गया था. जिस कारण मार्ग काफी समय तक बंद रहा. लोगों ने कहा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण ही ठेकेदार बड़ी आसानी से मलबा सड़क किनारे जंगल में डाल देते हैं. जिसका खामियाजा लोगों को बारिश के मौसम में भुगतना पड़ता है. उन्होंने बताया मसूरी की ज्यादातर प्राकृतिक नाले मलबे से पटे हुए हैं. अगर नालो को समय रहते नहीं खोला गया तो आने वाले बरसात के सीजन में इससे भारी नुकसान होगा. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *