30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए आईजी गढ़वाल रेंज ने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंक की. आईजी गढ़वाल ने पुलिस मुख्यालय समेत रेंज के सभी एसएसपी, एसपी और सहायक नोडल अधिकारी समेत यात्रा रूट में स्थित और ड्यूटी में तैनात सभी निरीक्षक यातायात, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रीफिंग की. चारधाम यात्रा के लिए देहरादून में कंट्रोल रूम बनाया गया है. चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर 9897846203 और 0135-2714484 जारी किए गए हैं. इसके अलावा कंट्रोल रूम में 12 डेस्क बनाए गए हैं.
देहरादून में बनाए गए कंट्रोल रूम में 12 डेस्कों का गठन किया गया है:-
- वेलफेयर मॉनिटरिंग डेस्क (पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ पीआरडी)
- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग/मीडिया कवरेज डेस्क
- डाटा कलेक्शन डेस्क
- सुप्रीम कोर्ट/हाईकोर्ट/एनजीटी रिलेटेड मेटर्स डेस्क
- नोडल ऑफिसर कोऑर्डिनेशन डेस्क
- स्टेक होल्डर्स रिलेटेड डेस्क
- फेक हेलीकॉप्टर बुकिंग/ फेक रजिस्ट्रेशन मॉनिटरिंग डेस्क
- लॉ एंड ऑर्डर इश्यूज रिलेटेड डेक्स
- वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट डेस्क
- व्हीकल एक्सीडेंट रेस्क्यू/इंजर्ड/हेल्प डेस्क
- टोल प्लाजा/एएनपीआर कैमरा कोऑर्डिनेशन डेस्क
- ट्रैफिक मैनेजमेंट डेस्क/ पार्किंग एंड हॉल्टिंग प्वाइंट
इसके अलावा चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुविधा के लिए एक क्यू आर (QR CODE) (https://chardhamyatra.svinfotechsoftwaresolutions.com/)बनाया गया है. जिसमें पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, टूरिस्ट/हेली रजिस्ट्रेशन और हॉल्टिंग प्वाइंट्स आदि संबंधी सूचना यात्री आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए इसे 14 भाषाओं में भी बनाया जाएगा. साथ ही एक हेल्प बुक जारी किया गया. जिसमें चारधाम यात्रा रूट पर लगे सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय यात्रियों को सही जानकारी प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी. जिसके द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले श्रृद्धालु सकुशल अपनी यात्रा संपन्न कर सकें.