UKD कल बुटोला के आवास को छोड़कर सभी विधायकों के आवासों का करेगी घेराव – Doon Ujala


उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक ओर विवादों के बीच प्रेमचंद अग्रवाल को जीओएम सदस्य नामित कर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वहीं दूसरी ओर यूकेडी इस विवादित बयान को लेकर लगातार मुखर है. संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने 10 मार्च को प्रदेश भर में समस्त विधायकों के क्षेत्रीय आवासों पर घेराव करने का ऐलान किया है.

प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर राज्य भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर है. उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की है. यूकेडी के कार्यालय प्रभारी और महामंत्री देव चंद उत्तराखंडी ने बताया कि 2 मार्च को दल की अगुवाई में राज्य भर के सभी संगठनों के सहयोग से एक रैली निकाली गई थी, रैली की सफलता के बाद दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने आगामी 10 मार्च को बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला के आवास को छोड़कर सभी विधायकों और मंत्रियों के क्षेत्रीय आवासों पर घेराव किया जाएगा.

बता दें कि उत्तराखंड के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान दिए विवादित बयान ने प्रदेश में सियासत को गर्मा दिया है. जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के भीतर दिए गए बयान पर खेद प्रकट किया था. लेकिन उनके विवादित बयान पर विपक्षी पार्टियां लगातार धामी सरकार पर हमलावर हैं. प्रदेश में तमाम संगठन प्रदर्शन कर विरोध तक जता रहे हैं. इस पूरे मामले को जहां विपक्षी दल हाथ से जाने नहीं देना चाहते तो वहीं बीजेपी इस मामले बैकफुट पर दिखाई दे रही है.




Source link








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *