ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक नाबालिग आरोपी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे.

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शिवपुरी निवासी एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को तलाश करना शुरू किया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को निर्माणाधीन बिल्डिंग साइड से सकुशल बरामद किया. इस दौरान दो श्रमिकों को भी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया. जबकि एक नाबालिग श्रमिक को अपनी हिरासत में लिया.

तीनों आरोपी श्रमिक का कार्य करते हैं. नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी बात यह है कि एक आरोपी खुद नाबालिग है और वह निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर श्रमिक के तौर पर काम करता हुआ पकड़ा गया. बता दें कि पूरा मामला बीते दिन का है, पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.




Source link








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *