उत्तराखंड में 25 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूपी से जुड़े हैं तार


पुलभट्टा पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया. नशा तस्कर के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. बरामद हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपए है. बहरहाल नशा तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस के मुताबिक कल देर रात सूचना मिली कि यूपी से हेरोइन की खेप जनपद उधम सिंह नगर लाई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलभट्टा पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने बरा चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति (नशा तस्कर) को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली.

तलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति (नशा तस्कर) के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. बरामद हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई. वहीं, जब तस्कर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वो और सैजना निवासी मोहम्मद हसन (फरार तस्कर) बरेली से हेरोइन लाए हैं. हेरोइन को बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे. वो और सैजना निवासी मोहम्मद हसन यहां काफी समय से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *