प्रेमनगर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के आरोप, राज कुमार ने उठाए छावनी परिषद पर सवाल


 

विषय – देहरादून छावनी के वार्ड 02 और वार्ड 04 में दोहरे अवैध निर्माण और अतिक्रमण – RTI का मजाक और बिना नोटिस FR – पीड़ित राज कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

 

मैं, राज कुमार पुत्र श्री तेजवा, निवासी मकान नंबर 114/ए, वार्ड नंबर 04, प्रेमनगर, देहरादून 248007,

 

पिछले 8 माह से, वार्ड संख्या 02 एवं 04, सी.आर. कैंप मुख्य गेट, NH-72, चकराता रोड, प्रेमनगर में हो रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध लड़ रहा हूँ, मामला दो जगह का है

 

मामला नंबर 1 वार्ड नंबर 02 का – जो अभी चल रहा है।

मामला नंबर 2 वार्ड नंबर 04 का – जहाँ पहले से ही अवैध निर्माण, अतिक्रमण और कब्जा कर रखा है – दोनों जगह एक ही परिवार के लोगों द्वारा किया जा रहा है।

 

घटनाक्रम

 

1. बेसमेंट की शिकायत, ई-छावनी पोर्टल पर

मैंने पहले ई-छावनी पोर्टल पर शिकायत की थी कि वार्ड 02, CR Gate के सामने, लगभग 8 फीट नीचे गहरा खोद कर बेसमेंट बनाया जा रहा है, जिस पर छावनी परिषद ने निरीक्षण कर कहा “बेसमेंट नहीं मिला” जबकि गड्ढा आज भी मौजूद है।

2.तीन फीट की सार्वजनिक गली पर कब्जा कर लिए।

3. कब्जे की शिकायत CM Helpline 1905 पर,

बेसमेंट वाली शिकायत बंद होने के बाद उसी स्थल पर श्री ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध Ward 02 एवं 04 मे अवैध निर्माण कार्य किऐ, वार्ड नंबर 02 ओर वार्ड नंबर 04 लगभग 3 – 4 फीट की सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण कर निर्माण शुरू कर दिया गया, जिसकी मैंने दिनांक 01.10.2026 को CM Helpline 1905 पर शिकायत की।

 

जिस पर *मुख्य अधिशासी णअधिकारी अनंत आकाश, छावनी परिषद देहरादून ने पत्रांक No. VI/17/CM.H.L./32 दिनांक 13 Oct, 2026* में जवाब दिया “ओमप्रकाश गुप्ता का वाणिज्यिक मानचित्र स्वीकृत है, बेसमेंट नहीं मिला, 3 फीट गली पर अतिक्रमण प्रतीत नहीं हुआ, NH-72 का मामला NHAI देखेगा ” यह पत्र दिनांक 26.10.2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में डाक संख्या EV280185486IN से प्राप्त हुआ।

मेरा सवाल “प्रतीत नहीं हुआ” कोई कानूनी रिपोर्ट नहीं है ,पैमाइश रिपोर्ट कहाँ है? स्वीकृत मानचित्र की प्रमाणित प्रति कहाँ है? धारा 248 Cantonment Act का नोटिस कहाँ है? और अपनी ही गली को NHAI पर कैसे टाल दिया, जबकि खुद लिखा है – “वार्ड 02 एवं 04”, यानी गली सार्वजनिक है।

3. वार्ड नंबर 04 में भी कब्जा,

वार्ड 02 के अलावा,वार्ड नंबर 04 में भी,इन्हीं लोगों द्वारा पहले से ही अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है । जिसकी जाँच भी इसी के साथ होनी चाहिए – एक ही परिवार, दो वार्डों में दो जगह अतिक्रमण।

 

4. रक्षा मंत्रालय में शिकायत – MODEF/I/2026/0000235

मैंने रक्षा मंत्रालय, CPGRAMS पर दिनांक 15.10.2026 को शिकायत दर्ज की थी – जिसे DGDE, Delhi के श्री श्रीकांत शर्मा द्वारा “पूरा पता नहीं दिया” कह कर बंद कर दिया गया – जबकि मैंने पूरा पता, GPS, DM के पत्र 02/04/2026 और 15/06/2026 तक दिए थे इस पर मैंने 23.10.2026 को ddgcoord-dgde@nic.in पर Reopen की माँग की है, DARPG/M/2026/0001476 श्री तीरथ पाल सिंह के पास अभी Under Process है।

 

5. RTI का मजाक FIR 151/2025

थाना प्रेमनगर में दर्ज मु0अ0सं0 151/2025 में मैंने RTI दिनांक 26.09.2026 से FR की स्थिति पूछी,SSP कार्यालय ने पत्रांक राज्य लो0सू0प्र0-1562/2026-27 दिनांक 29.09.2026 से थाने को भेज दिया,थाने ने पत्रांक लो0सू0 PS-PNR 116/2026 दिनांक 22.10.2026 में माना कि FR संख्या 01/2026 दिनांक 13/08/2026 को लगाकर 17/08/2026 को ACJM IInd Court को भेज दी और फिर कहा “कोर्ट से ले लो, धारित नहीं है” जबकि खुद माना, फाइल 03.09.2026 से 21.10.2026 तक थाने में ही थी – मुझे आज तक FR का कोई नोटिस नहीं दिया गया, CrPC 173(2) के तहत मेरा Protest Petition का अधिकार छीना गया।

 

मेरी माँग-:

 

1. वार्ड 02 और वार्ड 04 दोनों जगह के अवैध निर्माणों की – SDM सदर और छावनी परिषद की संयुक्त टीम से पैमाइश कराई जाए।

2. छावनी परिषद पत्रांक VI/17/CM.H.L./32 दिनांक 13/10/2026 को निरस्त किया जाए और स्वीकृत मानचित्र सार्वजनिक किया जाए।

3. FIR 151/2025 की FR 01/2026 की प्रमाणित प्रति देकर, मुझे Protest Petition का अवसर दिया जाए।

4. सभी मामलों NCSC APCR/OL/UT/2023/193483, SHRC 91/35/5/2023, CM Helpline और Defence Ministry को लिंक कर निष्पक्ष जाँच हो।

*भवदीय राज कुमार पुत्र श्री तेजवा, 114/ए, वार्ड 04, प्रेमनगर Mob 9897681347*








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *