रामनगर के सांवल्दे में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की भयंकर टक्कर, एक व्यक्ति की मौत


नैनीताल जिले के रामनगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला देर रात सांवल्दे गांव का है. जहां बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने 55 वर्षीय बाइक सवार दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया. वहीं स्कूटी सवार दो युवतियों समेत तीन लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है. जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है. रामनगर के बम्बाघेर निवासी 55 वर्षीय दीपक मसी बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सांवल्दे गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई. स्कूटी पर तीन लोग सवार थे, स्कूटी को कानिया गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक आर्या चला रहा था. उसके साथ कानिया निवासी 26 वर्षीय पूजा और नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी 20 वर्षीय दिव्या भी सवार थीं. बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां इसी मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में काम करती हैं.

हादसे में बाइक सवार दीपक मसी समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दीपक आर्या, पूजा और दिव्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालयचिकित्सक डॉ. सारिका ने बताया कि सांवल्दे के पास हुई, दुर्घटना के बाद चार लोगों को अस्पताल लाया गया था. इनमें 55 वर्षीय दीपक मसी की मौत हो चुकी थी.

अन्य तीनों घायलों के सिर में चोटें आई थीं. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और न्यूरोसर्जरी विभाग में उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. चिकित्सक के अनुसार. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.उधर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टक्कर की वजह क्या रही. इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *