देहरादून में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवकों ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस


थाना वसंत विहार क्षेत्र बीते रात को बल्लूपुर चौक के पास गाड़ी हटाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कई युवकों ने हेलमेट लाठी, रॉड और चाकू से हमला कर दिया. हमले में व्यक्ति घायल हो गया, जबकि आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. वहीं पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

कैलाशपुरी निवासी नवीन भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 22 अगस्त की रात घर से बाहर जा रहे थे. बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की जिस पर युवक बैठा था. नवीन भाटिया ने युवक से मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो वह बहस करने लगा. उसके बाद जब नवीन भाटिया कर से भारत पेट्रोल पंप बल्लूपुर चौक पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया. पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने नवीन भाटिया को घेर कर हेलमेट लाठी रॉड और चाकू से हमला कर दिया.

आरोपियों ने पीड़ित को बहुत बुरी तरह पीटा और पीड़ित की गाड़ी पर भी हेलमेट और डंडों से वार करते हुए कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी. पेट्रोल पंप पर घटना होते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, लेकिन इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए. पेट्रोल पंप पर हुए पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बता दें कि राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन शहर के तमाम हिस्सों से आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. जो पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के दावे की पोल खोल रही है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *