हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था परिवार, डाक कांवड़ ट्रक ने माँ बेटे को रौंदा


उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से गंगाजल लेकर हरियाणा के यमुनानगर लौट रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के रादैरी गांव का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार अपनी पत्नी संजना, बड़े बेटे पियूष और 14 वर्षीय बेटे चिराग के साथ शनिवार को दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह परिवार गंगाजल लेकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हुआ। एक बाइक रोहित कुमार चला रहे थे, जिस पर उनका छोटा बेटा चिराग बैठा था। दूसरी बाइक बड़े बेटे पियूष के पास थी और उसकी मां संजना पीछे बैठी थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान संजना और उनके बेटे पियूष ने दम तोड़ दिया।

मां-बेटे की मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान के अनुसार, नगला अहीर के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक की बाइक से टक्कर हुई थी। दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे और उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *