रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थित होटल में ठहरे फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


होटल में ठहरे फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके से शराब और कुछ दवाईयां मिली हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी फौजी कमलदीप सिंह (40) 14 जून को रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्होंने होटल में 10 दिनों के लिए कमरा बुक कराया था। काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर कमलदीप सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मौके से कुछ दवाइयां और शराब भी बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *